Skip to main content

दो दिलों का रिश्ता कैसा होना चाहिए| Do Dilon Ka rishta

 दो दिलों का रिश्ता कैसा होना चाहिए दो दिलों का रिश्ता डाली और फूल सा होता है, फूल टूट जाय तो डाली सुखी लगती है, फूल खिल जाय तो वही डाली खुबसुरत लगने लगती है, उसी प्रकार रिश्ते में भी दोनों दिलों का महत्व होता है एक ओर से निभाने वाले दिल के रिश्ते कभी ज्यादा नहीं चल पाते है क्योंकि वो दिल से नही दिमाग से निभाए जाते थे। इसलिए दो दिलों का रिश्ता ऐसा मजबूत होना चाहिए कि एक के बिना दुसरे का काम नही चल सकता है।  दो दिलों का रिश्ता एक खूबसूरत एहसास है जब रिश्तों को किसी प्रकार से तोलने का प्रयास करोगे तो कभी आप बराबर तोल नही पाओगे क्योंकि ये रिश्ते एहसास से नापे जाते है, एहसास ही वो चीज़ है जिससे आपके रिश्ते की मजबूती पता चलती है।

उत्तम स्वास्थ्य के लिए के लिए क्या करना चाहिए || Uttam Swasth K Liye Kya Krna Chahiye

 उत्तम स्वास्थ्य के लिए के लिए क्या करना चाहिए || Uttam Swasth K Liye Kya Krna Chahiye



उत्तम स्वास्थ्य के लिए हमें सबसे पहले हमारे शरीर का ध्यान रखना चाहिए।जिसके अन्तर्गत हमें व्यायाम योग करते रहना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण हमें तनाव मुक्त (stress free)  जीवन जीना चाहिए।पूरे शरीर के लिए ये तनाव सबसे महत्वपूर्ण है जो हमें बहुत सारे अलग अलग प्रकार से शारीरिक कष्ट प्रदान करता हैै। हम क्या करते हैं कि जीवन में छोटी छोटी बातों के लिए मन में बैर या गुस्सा या द्वेष भावना पालकर दूसरे के प्रति वैसा व्यवहार पालने का प्रयास करते हैं जिसके कारण हमारे अन्दर की ये प्रवृतियां हमें वैसा ही बना देती है जिससे हमारे मन व व्यवहार चिढ़चिढा सा हो जाता है। जिसका हमारे  स्वास्थ्य पर असर होता है।इसलिए जीवन में उत्तम  स्वास्थ्य के लिए तनाव मुक्त (stress free) जीवन जीना चाहिए।

उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसना कितना आवश्य है?

उत्तम स्वास्थ्य के लिए हमें हंसना उतना ही आवश्यक है जितना पूरे शरीर को सभी पोषक तत्व आवश्यक है। मानसिक तौर पर तैयार रहने के लिए हमें हंसने का स्वभाव रखकर खुलकर हंसी ठिठोले करते रहना चाहिए । कभी ऐसा करने से जीवन में हल्का सा महसूस होता है। जीससे हमारा मस्तिष्क अच्छा हल्का महसूस करता है।किसी प्रकार का दबाव नहीं होता है।

 उत्तम स्वास्थ्य के लिए कैसा आहार लेना चाहिए। 

आहार के हम हरि सब्जियों का प्रयोग अधिक मात्रा में करते रहना चाहिए।साथ में जो आवश्यक तत्व जिन खाद्य पदार्थों से मिलते वे भी समय समय पर हमें लेना चाहिए।सबसे महत्वपूर्ण बात हमारा मन करे वो ना खाकर हमारे शरीर के लिए सही क्या होगा ,ऐसे आहार का चयन करके ही हमें खाना खाना चाहिए। खाना खाते समय खाने को अच्छा चबा कर खाना चाहिए।
       अक्सर होता ये कि हम जल्द बाजी में कही जाने के लिए हम खाने का जल्दी जल्दी खाने के प्रयास में उसे अच्छा चबाकर नहीं खाते हैं।जिससे पेट में पाचन क्रिया प्रभावित होती है।वह हमारे दिन भर की स्वस्थता रहती है वो फिकी पढ़ जाती है।इसलिए खाने को अच्छे से चबाकर खाना चाहिए।

 उत्तम स्वास्थ्य के लिए किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

1.खाना हमेंशा चबाकर खाना चाहिए
2. हमें हमेंशा तनाव मुक्त जीवन जीना चाहिए।
3.योग व व्यायाम योग्य व्यक्ति की सलाह में करते रहना चाहिए।
3.हमेंशा साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
4.पानी पीने का हमेंशा साफ होना चाहिए।
5. सुबह उठते ही सबसे पहले गर्म करके पानी जितना पी सकते है खाली पेट पिना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

सेमिनार क्या होता है? Seminar Kya Hora H ?

 सेमिनार क्या होता है ? एक ऐसे अनुभवी व्यक्ति या व्यक्तियों के समुह द्वारा ऐसा आयोजन जिसमें किसी एक विषय को लेकर बुलाये गये व्यक्ति को उस विषय की समझ करवाने का कार्य जिस जगह होता है उसे सेमिनार कहा जाता है। जैसे आप एक विद्यार्थी हो और आपको आपके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए एक आयोजन किसी व्यक्ति विशेष या संस्था के द्वारा रखा जाता है जिसमें अच्छे व्यक्ति को बुलाकर आपको भविष्य कैसे उज्जवल किया ये जानकारी दी जाती है तो इस पुरे आयोजन को ही सेमिनार कहा जाता है। सेमिनार में आप अच्छा सिख सकते हैं।जिससे आप जिस क्षेत्र में कार्य रत है उस क्षेत्र में बेहतर करने की ऊर्जा आपको मिल जाती है। सेमिनार के लाभ क्या है ? सेमिनार के बहुत सारे लाभ होते हैं। 1. सेमिनार में जाने से हमारे अन्दर ऊर्जा का संचार होता है। 2. सेमिनार आपके सभी संशय को दूर कर देता है। 3. इसके माध्यम से आपके भविष्य के कार्य की राह आसान हो जाती है। 4. यह आपके जीवन को सही दिशा में ले जा सकते हैं। 5. जो जीवन में असंभव रहता है उसे संभव बनाया जा सकता हैै। सेमिनार का महत्व  सेमिनार में हमारी उपस्थिति होने के कारण हम इतना कुछ सिख जाते हैं जि

वाहन किसे कहते हैं ?Vahan kise kahte h

 vehicle|वाहन किसे कहा जाता है। जो किसी वस्तु या शरीर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में सहयोग प्रदान करते हैं,वाहन कहलाते है।वाहन का उपयोग सामान्यत: व्यक्ति किसी जगह जाने के लिए या फिर किसी वस्तु को कही पर जो व्यक्ति की क्षमता से कही गुना ज्यादा वजन को कही पर भी कुछ ही समय में पहूंचाता है।वाहन बहुत ही उपयोगी साधन है।यह सामान्यत: पेट्रोल,डिजल या गैस से चलने वाले साधन होते हैं।   सभी वाहन अलग अलग प्रकार के होते हैं,किसी वाहन तीन पहिया तो कोई वाहन दुपहिया या चार पहिये वाले वाहन भी रहते हैं।कुछ वाहन आकाश में उड़ने वाले है तो कुछ पानी में तैरने वाले भी रहते है। VEHICLE(वाहन के प्रकार) वाहन (vehicle) कई प्रकार के होते हैं, 1. कुछ वाहन(vehicle) जो एक स्थान से दूसरे स्थान पर सवारी को ले जाते हैं जैसे -बस ,मोटरसाईकिल,जहाज,साईकिल,कार, जीप आदि। 2. कुछ वाहन(Vehicle)वजनी माल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने का कार्य करते है। जैसे ट्रेक्टर,ट्रक,लोडिंग वाहन इनके अन्तर्गत आते है। VEHICLE|वाहन को चलाते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए। किसी भी वाहन को चलाते समय हमें बहुत सारी बातें है जिन्हें ध

एक आदर्श व्यक्ति कैसे बनें? | How to become an ideal person?

एक आदर्श व्यक्ति कैसे बनें?|How to become an ideal person? अपना व्यक्तित्व ही व्यक्ति की पहचान होती है। व्यक्ति जितना अधिक अपने आचरणों में परिवर्तन लायेगा,वैसा ही उसका आचरण होता जायेगा,जिस प्रकार से उसका आचरण रहेगा,उसका कद भी वैसा ही बढ़ता व घटता रहेगा।एक आदर्श व्यक्ति में कई प्रकार के गुण विद्यमान रहते हैं।एक आदर्श व्यक्ति बनने के लिए हमें अपने आप को तैयार कर बहुत सी खुशियों को त्याग कर अनुशासन के साथ जीवन जीना होता है ।अनुशासनात्मक व इमानदार व्यक्तित्व ही आपको एक आदर्श व्यक्ति बना सकते हैं।  आदर्श व्यक्ति में क्या क्या गुण होने चाहिए? आदर्श व्यक्ति में बहुत सारे गुणों का समावेश होता है।कुछ की जानकारी इस प्रकार है। 1.एक आदर्श व्यक्ति हमेंशा सत्य बोलते हैं,मिथ्या शब्द से कोसो दूर रहते हैं। 2.हमेशा ईमादार रहकर ईमानदारी से कार्य करते हैं। 3.एक आदर्श व्यक्ति समय के पाबंद रहते हैं,जिस समय पहूंचना है उसी समय पर पहूंचते हैं। 4.वचन के पक्के होते है।अपनी बात पर अटल रहते है। 5. हमेंशा दूसरों का सुख देखना पसंद करते हैं,स्वयं के कारण किसी को दु:खी नहीं करते हैं। 6.सभी को साथ लेकर चलते हैं,ऊंच