game|खेल बाल्यकाल से जीवन का हिस्सा होना चाहिए ।
जब हम हमारे जीवन में तनाव या किसी परिस्थितियों से रहते है तो जीवन में हम अकेलापन महसूस करते हों तो उम्र के बन्धन को तोड़ कर हम खेल(game)की ओर जा सकते हैं।हम जब बचपन में समझना नहीं सिखे तब से हम किसी ना किसी वस्तु से खेलते आये हैं उस अवस्था में हम खिलौंने से खेलते है कभी किस खिलौने को पसंद किया तो कभी कुछ खिलौने को हम पसंद करते हैं।फिर हम जब थोड़े बड़े होते हैं तो हमारे छोटे छोटे सखा बना लेते हैं जिनके साथ हम कुछ भी जो परिवार में बढ़े लोग कार्य करते है हम उनकी नकल करने लगते हैं व वैसा कार्य हम बाल सखा लोग आपस में करते हैं। फिर हम थोड़े और बढ़े होते हैं तो गोटिया,कटपुतलियों ,गिली ड़डे ,पतंग उड़ाने जैसे खेलों को पसंद करते हैं ,ये हमें जीवन की खुशी प्रदान करने वाले खेल (game)होते है और मन को खुश रखकर हम हमारे कार्यों का विकास कर देते हैं।
game|खेल खेलने की क्या कोई अवस्था है?
खेल (game)जीवन का अहम् हिस्सा है, जिसे खेलने के लिए मेरे विचार में कोई अवस्था नहीं होती है।जीवन में बाल्याकाल के बाद किशोरावस्था होती है जो खेल में व्यक्ति का भविष्य भी तय करती हैं।व खेल के क्षेत्र में वह क्रिकेट,केरम,टेनिस,फूटबाल,हॉकी,इत्यादि खेलों को खेल (game)सकते हैं ,व मन व शरीर को फिट रखने के लिए खेल का जीवन में अत्यन्त महत्व है।जिससे वह जीवन के हर क्षेत्र में अपनी सोच को ऊंचाईयों पर ले जा सकते है वह शरीर में स्फूर्ति का कार्य करता है।जिससे सोचने समझने की क्षमता का विकास होता है।व कार्य को प्रगति मिलती है।
game|खेलों का जीवन में क्या महत्व है?
खेलों की जीवन में बहुत ज्यादा महत्व है।खेल(game) से हमारे शरीर में ऊर्जा मिलती रहती है।खेल के माध्यम से हम अपने भविष्य को सुधार या अच्छा बना सकते हैं।खेल के माध्यम से हम हमारी पहचान बना सकते हैं।खेल जीवन का अभिन्न अंग समझकर समय मिलने पर जैसा भी हो अवश्य खेलना चाहिए।खेल(game) से हमारी पहचान तो बढ़ती ही साथ ही हम प्रसिद्ध होने पर व अच्छा प्रदर्शन होने पर आर्थिक रुप से भी हम मजबूत हो सकते है,हम हमारे भविष्य को खेल के माध्यम से उज्जवल बना सकते हैं।
game|खेल के क्षेत्र में पुरस्कार
देश के लिए खेलने व मेडल प्राप्त होने पर पुरस्कार सम्मान के साथ ही बहुत सारे खेल(game) विजेता को उनके मेडल के अनुसार सम्मानित किया जाता है।खेल रत्न के द्वारा व सरकारों द्वारा तय खेल सम्मान से सम्मानित किया जाता है।खेल पुरुस्कार में सम्मान पत्र व मेडल के साथ मेडल अनुसार राशि भी प्राप्त होती है।व अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में विजेता होने व ओलंपिक जैसे खेलों में विजेता होने पर सरकार द्वारा भी राशि प्राप्त होती है,इस प्रकार से खेल (game)के माध्यम से भी हम अपने भविष्य के साथ आर्थिक रुप से सुदृढ़ हो सकते हैं।
Comments
Post a Comment